More
    Homeराजस्थानअलवरभजन संध्या में गूंजे श्याम के जयकारे, श्रद्धालु हुए भावविभोर

    भजन संध्या में गूंजे श्याम के जयकारे, श्रद्धालु हुए भावविभोर

    संकीर्तन महोत्सव में श्याम भजनों की प्रस्तुति ने बांधा समां

    अलवर। सेठ सांवरिया मित्र मंडल की ओर से कंपनी बाग के सामने स्थित एक रिजॉर्ट में “एक शाम सेठ सांवरिया के नाम” संकीर्तन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भजन गायकों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

    भजन संध्या में बरेली की प्रसिद्ध भजन गायिका अंजली देवी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं। उनके मधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

    कार्यक्रम के दौरान भजन गायक द्विवेदी ने “जिस पर तेरी कृपा सांवरे उसका समय बदलता है…” तथा “मेरे सांवरे आजा…” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। वहीं महेंद्र अमन, प्रेमसिंह राठौड़ और विकास अग्रवाल ने भी अपने भजनों से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का भव्य एवं मनमोहक दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण केंद्र बनाया। रंग-बिरंगी सजावट और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों का आनंद उठाते हुए बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here