भरतपुर : हलैना में भव्य सम्मान समारोह, दूर-दराज से पहुंचे गणमान्य नागरिक
भरतपुर। कस्बा हलैना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक पंडित रामकिशन के जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शॉल, दुपट्टा एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के आयोजक किसान नेता इंदल सिंह जाट ने कहा कि पंडित रामकिशन ने अपने आठ दशक लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। उन्होंने धन और धरती के बंटवारे से लेकर बुजुर्गों की पेंशन जैसे कई आंदोलनों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया।
इन्दल सिंह ने कहा, “पंडित रामकिशन उम्र से भले बुजुर्ग हैं, लेकिन उनके हौसले आज भी जवान हैं। उनके जज्बात, विचार, लगन और संघर्ष बेमिसाल हैं। सौ वर्ष की आयु में भी वे युवाओं से अधिक संघर्षशील हैं।”
“इआरसीपी भी सफल होगी, बाणगंगा में पानी आएगा”
सम्मान समारोह में शतायु पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा, “मैंने अब तक जितने भी मुद्दे उठाए और आंदोलन किए, उनमें सफलता मिली है। इआरसीपी भी उन्हीं में से एक है। कभी लोग इसकी कल्पना भी नहीं करते थे, कुछ लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन यह योजना बनी। याद रखना, बाणगंगा में पानी भी आएगा और उसके लिए मेरा और इन्दल सिंह का संघर्ष जारी रहेगा।”
उन्होंने अपने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा— “मैं अभी बुढ्ढा नहीं हूँ।”
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया। साथ ही वर्ष 2007 से जल आंदोलन के लिए संघर्षरत किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बाबू सिंह पटेल, रामखिलाड़ी जाटव, शिब्बो पाली, बल्लो पाली, रामखिलाड़ी सैनी, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, अन्नू ठाकुर, केशव देव सरपंच, हीरा सिंह, बोलो मेम्बर, गिराज सरपंच, मिट्टू बासी, महेन्द्र पंच, जगदीश सरसैना, बबली सरसैना, हरश्याम, ओमप्रकाश नगला हरसुख, रामेश्वर जहानपुर, हाकिम गुर्जर, पंडित राजदेव शास्त्री, वैद्य सतीश पालीवान, रमेश सेक्रेटरी, नेकराम भूतौली, राजाराम वकील, राजन प्रजापत, गिरराज नगला धरसौनी, अमर सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समारोह का संचालन इन्दल सिंह जाट ने किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


