More
    Homeराजस्थानभरतपुरभरतपुर पहुंचे टीकाराम जूली, लूट में जान गंवाने वाले चंद्रभान शर्मा के...

    भरतपुर पहुंचे टीकाराम जूली, लूट में जान गंवाने वाले चंद्रभान शर्मा के परिजनों से मिले

    पीड़ित परिवार को न्याय, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग; टीकाराम जूली ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    भरतपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बुधवार को भरतपुर पहुंचकर दिनदहाड़े लूट की घटना में जान गंवाने वाले सर्राफा व्यापारी स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा (राजू) के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे लगातार आवाज उठाएंगे।

    परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार की समस्याओं और घटना के संबंध में उनकी बात सुनी। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद प्रशासन की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई तथा उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चंद्रभान शर्मा परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।

    टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भरतपुर जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने हाल की कुछ आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई।

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। जूली ने विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले दो वर्षों में गैंगस्टर से जुड़ी धमकियों, शोषण तथा डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए वे इस मामले को लगातार उठाते रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here