More
    Homeराजस्थानभरतपुरभरतपुर में सहायता पहुंची, आकाशीय बिजली से प्रभावित परिवार को मिला सहयोग

    भरतपुर में सहायता पहुंची, आकाशीय बिजली से प्रभावित परिवार को मिला सहयोग

    समृद्ध भारत अभियान ने आर्थिक मदद दी, पीड़ित परिवार को भविष्य में भी सहायता का भरोसा

    भरतपुर। शहर की सिमको लेबर कॉलोनी में आकाशीय बिजली गिरने से प्रभावित परिवार की मदद के लिए समृद्ध भारत अभियान आगे आया। संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता ने पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

    जानकारी के अनुसार बीती रात सिमको लेबर कॉलोनी निवासी झम्मन सिंह बघेल के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मकान की छत क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। घटना के बाद परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मकान की मरम्मत कराना भी मुश्किल हो रहा था।

    मामले की जानकारी मिलने पर समृद्ध भारत अभियान की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि संस्था हमेशा प्राकृतिक आपदा एवं संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए तत्पर रहती है।

    सहायता राशि प्रदान करते हुए संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त लोगों की मदद के लिए कार्य कर रही है।

    सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने संस्था और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के फील्ड ऑफिसर विष्णु मित्तल, कार्यालय प्रभारी सचिन, चालक राजेन्द्र शर्मा, रामपाल बघेल, लक्ष्मी देवी, प्रवीन कुमार, विषमा कुमारी, सुन्दर होलकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here