More
    Homeराजस्थानखैरथलभव्य श्याम बाबा जागरण में गूंजे भक्ति के जयकारे, श्रद्धालु रातभर भजनों...

    भव्य श्याम बाबा जागरण में गूंजे भक्ति के जयकारे, श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमे

    सुरेश गुप्ता परिवार के सानिध्य में जागरण का आयोजन, छप्पन भोग की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

    खैरथल। शहर में श्री श्याम बाबा के भक्तों की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब जसोरिया कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के सामने भव्य श्याम बाबा जागरण का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ यह भक्तिमय कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जागरण का आयोजन सुरेश गुप्ता परिवार की ओर से किया गया।

    जागरण स्थल को आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सजाया गया था। यहां बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सुसज्जित किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। छप्पन भोग की मनमोहक झांकी और दरबार की भव्य सजावट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। जैसे ही भजन संध्या की शुरुआत हुई, पूरा पंडाल “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” जैसे जयकारों से गूंज उठा।

    जागरण में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। मध्यरात्रि तक पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा रहा।

    कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सुरेश गुप्ता परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान रक्षा गुप्ता, वर्षा गुप्ता, पूजा गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों और सहयोगियों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी।

    जागरण के अगले दिन शनिवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन सेवा व भक्ति का वातावरण बना रहा।

    इस भव्य धार्मिक आयोजन ने खैरथल शहर में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here