More
    Homeराजस्थानअलवरभाजपा प्रशिक्षण शिविर में मदन राठौड़ का बड़ा बयान, सितंबर तक होंगे...

    भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मदन राठौड़ का बड़ा बयान, सितंबर तक होंगे निकाय चुनाव

    भाजपा संगठन मजबूती पर जोर, अलवर में कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी संदेश

    अलवर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन अलवर के पल्लीवाल जैन महासभा भवन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार आमजन के हित में लगातार कार्य कर रही है और प्रदेश में विकास एवं सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने निकाय चुनावों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव सितंबर तक कराए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    पेपर लीक मामले पर विपक्ष को घेरा

    कार्यक्रम के दौरान मदन राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं हुई हैं और सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने और भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

    प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक नीति और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी जानकारी दी गई। मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की ताकत से ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और “भारत माता की जय” सहित भाजपा समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here