More
    Homeराज्यनई दिल्लीभाजपा बोली- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता, सुप्रीम कोर्ट मार्च पर निकले...

    भाजपा बोली- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता, सुप्रीम कोर्ट मार्च पर निकले विपक्षी नेता

    निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध तेज, भाजपा नेताओं ने आरोपों पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली। संसद भवन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक सरगर्मी के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया है, तो वहीं भाजपा ने विपक्षी नेताओं के तेवरों पर तीखा पलटवार किया है।

    अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के मार्च पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो तथ्यों का ज्ञान है, न तर्कों की समझ और न ही नियम-कानूनों की जानकारी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता केवल अराजकता फैलाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

    कांग्रेस का ‘डेमोकुर्सी’ वाला बयान और जयराम रमेश का आरोप

    जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के लिए अब लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह गया है और उनके लिए सब कुछ केवल ‘डेमोकुर्सी’ यानी सत्ता की कुर्सी तक सीमित होकर रह गया है। उन्होंने इसे सत्ता में बैठे लोगों की अत्यधिक घबराहट करार दिया।

    कानूनी और चुनावी अनियमित्ताओं पर विपक्षी नेताओं का रुख

    • अभिषेक मनु सिंघवी: कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह कोई सामान्य विरोध मार्च नहीं है, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दल सैद्धांतिक आधार पर सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर करेंगे।
    • प्रियांक खरगे: कर्नाटक के मंत्री ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि फॉर्म 6 को किसने मंजूरी दी और जिंदा लोगों को मतदाता सूची में मृत क्यों घोषित किया जा रहा है?
    • मनोज कुमार: कांग्रेस सांसद ने इसे लोकतंत्र को बचाने की एक लंबी लड़ाई बताया और कहा कि मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार विपक्षी दल अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं।
    • रेवंत रेड्डी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की अगुवाई में दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here