होली मिलन समारोह में छात्रावास पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा
अलवर। जिला प्रभारी मंत्री एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अंबेडकर नगर स्थित मीणा बालिका छात्रावास में आयोजित भामाशाह सम्मान एवं होली मिलन समारोह में शिरकत कर समाजसेवियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के उत्थान में भामाशाहों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बालिका छात्रावास के निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों को साधुवाद देते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए छात्रावास का निर्माण एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
मंत्री ने समाज के उत्थान में कप्तान छुट्टन लाल मीणा के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके नाम से बने छात्रावास के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस संदर्भ में समाज एवं परिवार की सहमति के बाद छात्रावास के पुनर्निर्माण हेतु ढाई करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही बालिका छात्रावास के लिए एक कक्ष निर्माण एवं एक माह का वेतन सहयोग के रूप में देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में कांति प्रसाद, मांगीलाल मीणा, नसरू खां, के.एल. मीणा, पी.एल. मीणा, आर.डी. मीणा, बी.पी. मीणा सहित छात्रावास निर्माण एवं संचालन समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


