रामायण प्रश्नोत्तरी और डीवाइन सत्संग बीट्स की भजन संध्या ने बांधा समां, 120 से अधिक सदस्यों ने लिया भाग
अलवर। भारत विकास परिषद अलवर शाखा की ओर से सोमवार को वैशाली नगर विस्तार स्थित स्वामी विवेकानंद महिला स्वावलम्बन केन्द्र में भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 120 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के जीवन एवं रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीवाइन सत्संग बीट्स की म्यूजिकल भजन संध्या रही। टीम ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। रामधुन पर डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. एस.सी. मित्तल सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं परिवारजन झूम उठे। समारोह में विभिन्न व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई।
वरिष्ठ सदस्य डॉ. के.के. गुप्ता एवं डॉ. कुमकुम कपूर ने आशीर्वचन देते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजक टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में संयोजक मीनू मित्तल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद सभी ने रात्रिभोज किया। कार्यकारिणी की ओर से प्रत्येक परिवार को छह फ्लोटर लैंप का सेट दीपावली उपहार के रूप में भेंट किया गया।
शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मीनू मित्तल एवं अशोक मित्तल तथा सहसंयोजक सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, नेहा गोयल एवं खेमचन्द गोयल रहे। समारोह में सचिव अशोक कुमार गुप्ता, जिनेन्द्र जैन, ज्योति सिन्हा, लोकेश गोयल, राधेश्याम, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. सुशील बंसल, डॉ. हनी निश्चल, डॉ. प्रमोद रावत, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. संजय गर्ग, अशोक मित्तल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।


