More
    Homeराजस्थानअलवरभूपेन्द्र यादव 27 सितंबर को अलवर में, पांच कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    भूपेन्द्र यादव 27 सितंबर को अलवर में, पांच कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    जिले में कार्यक्रमों के दौरान वृक्षारोपण, सड़क लोकार्पण और शिलान्यास सहित कई आयोजनों में होंगे भूपेन्द्र यादव शामिल

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव 27 सितंबर को अलवर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री जिले में वृक्षारोपण, सड़क लोकार्पण, सेवा संकल्प अभियान, सड़क शिलान्यास और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे।

    कार्यक्रमानुसार केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सुबह 8:30 बजे गुरू नानक वाटिका, मूंगस्का पहुंचेंगे। यहां जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रतापबंध तिराया पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रतापबंध तिराया से माच का तिराया तक निर्मित सड़क का लोकार्पण किया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री दोपहर 2:15 बजे पंचायत समिति उमरैण में आयोजित सेवा संकल्प अभियान-आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    इसके बाद दोपहर 3:15 बजे कुशालगढ़ तिराया, थानागाजी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड सड़क का शिलान्यास किया जाएगा।

    वहीं शाम 4:45 बजे मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर आयोजित रानीखेत ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव शामिल होंगे।

    केंद्रीय मंत्री के एक दिवसीय अलवर दौरे के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों एवं आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here