More
    Homeराजस्थानजयपुरभूमि उपलब्धता से बढ़ेगा निवेश, धौराला में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

    भूमि उपलब्धता से बढ़ेगा निवेश, धौराला में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

    विधानसभा में औद्योगिक विकास को लेकर मंत्री का बयान, लैंड बैंक से उद्योगों को समय पर मिलेगी जमीन

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ लैंड बैंक तैयार कर रही है, ताकि उद्योगों की मांग के अनुरूप समय पर जमीन उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि धौराला राजस्व गांव में रीको औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक मांगेलाल मीना के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि लक्ष्मणगढ़ में उपलब्ध भूमि प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र (एनसीजेड) में आती है, इसलिए वहां उद्योग स्थापित करना संभव नहीं है। कर्नल राठौड़ ने बताया कि राजगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में कुल 114 प्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 110 प्लॉट आवंटित तथा 4 प्लॉट रिक्त हैं।

    इस क्षेत्र में कुल 40 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसमें 25 एकड़ उद्योगों के लिए तथा शेष भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित है। यहां डोलोमाइट प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग स्थापित हैं, लेकिन खनन प्रतिबंधों के कारण इनकी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रिक्त भूखंडों को देखते हुए राजगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता नहीं है।

    मंत्री ने लिखित उत्तर में बताया कि औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए धौराला में 27.68 हेक्टेयर भूमि, लक्ष्मणगढ़ उपखंड के ग्राम मुण्डजोडी में 27.37 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। धौराला की भूमि आवंटन के लिए जिला कलेक्टर व राजस्व विभाग को समय-समय पर पत्र भेजे गए हैं। वहीं लक्ष्मणगढ़ में चिन्हित भूमि के आवंटन के बाद औद्योगिक क्षेत्र का विकास कार्य शुरू किया जाएगा।

    सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में औद्योगिक ढांचे को मजबूत कर निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here