More
    Homeराजस्थानअलवरभेदभाव मुक्त समाज ही हिंदू धर्म का असली आधार हिंदू सम्मेलन का...

    भेदभाव मुक्त समाज ही हिंदू धर्म का असली आधार हिंदू सम्मेलन का संदेश

    हिंदू सम्मेलन में हसन खान मेवाती नगर से लेकर विभिन्न बस्तियों में सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का संदेश

    अलवर, रविवार को दोपहर 1 बजे से हसन खान मेवाती नगर, राठ नगर बस्ती क्षेत्र के डी ब्लॉक पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और पुरुष शामिल हुए।

    सम्मेलन के मुख्य बौद्धिक वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत जी ने समाज में मातृशक्ति की महत्ता और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में विवाह संस्कार की परंपरा एक माता द्वारा प्रारंभ की गई थी, जिसमें देवताओं के मंत्रों के साथ आह्वान कर उनके साक्ष्य में विवाह सम्पन्न कराया जाता था। यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने परिवार में वरिष्ठजनों के सम्मान और समाज में “पांच परिवर्तन” की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा विनायक जी ने की तथा मुख्य अतिथि सुरेश मेहता जी रहे। इस अवसर पर समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रानी पद्मावती बाल संस्कार केंद्र, खारबास की बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 15 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन चिम्मन लाल ग्रोवर ने किया।

    अंबेडकर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

    अंबेडकर नगर बस्ती में भी झांकियों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सोहनलाल बेरवा जी, अध्यक्ष राकेश चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि दुष्यंत जी द्विवेदी तथा संत ब्रह्म मुनी जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मुकेश जी ने कहा कि संगठन ही शक्ति है, सभी को संगठित रहकर जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही भारत को महाशक्ति बना सकता है।

    पुरजन विहार, भैरव बस्ती और भूरा सिद्ध बस्ती में भी आयोजन

    पुरजन विहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण जी रहे। मुख्य वक्ता श्रीवर्धन जी एवं अध्यक्ष श्रवण जी महावर ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। भैरव बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय शिव गुप्ता जी, मुख्य वक्ता वेद प्रकाश जी एवं संत असलेखानंद जी उपस्थित रहे। अध्यक्षता मगन जी जैन ने की। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वयं का बोध, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक शिष्टाचार जैसे पांच प्रमुख परिवर्तन विषयों पर विचार रखे।

    भूरा सिद्ध बस्ती में मुख्य अतिथि कर्नल रोहतास यादव जी, मुख्य वक्ता परमवीर जी तथा संत भूरा दास जी महाराज उपस्थित रहे। अध्यक्षता अभय सिंह यादव जी ने की।

    मानसरोवर बस्ती में सामाजिक जागरूकता का संदेश

    मानसरोवर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत आकाश नाथ जी महाराज, मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के विजेंद्र जी खंडेलवाल एवं अध्यक्ष विजय जी मंडावरिया रहे। वक्ताओं ने समाज में एकता, जागरूकता और बेटियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

    दिनभर विभिन्न बस्तियों में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और समाज में एकता, संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here