बाणगंगा नदी में पानी लाने को लेकर बैठक में होगा विचार-विमर्श
भुसावर। इआरसीपी-पीकेसी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा बाणगंगा नदी में पानी लाने की मांग को लेकर बुधवार को भुसावर तहसील के ग्राम भैसीना में कई गांवों के किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम संतोषी माता मंदिर परिसर में होगा।
बैठक में शतायु पूर्व सांसद पंडित रामकिशन तथा पानी आंदोलन के संयोजक इंदल सिंह जाट का सम्मान भी किया जाएगा।
किसान नेता इंदल सिंह ने बताया कि बैठक में खेती और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व नरेन्द्र मोदी द्वारा जयपुर में ईआरसीपी का उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब तक पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में सिंचाई और पेयजल संकट बना हुआ है तथा बाणगंगा नदी कई दशकों से सूखी पड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा मिल जाए तो क्षेत्र में जल संकट से राहत मिल सकती है।
कार्यक्रम में भैसीना, पथैना, बिजवारी, गाजीपुर, नैवाड़ी और खदराया सहित आसपास के गांवों के किसान भाग लेंगे। आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

