More
    Homeराजस्थानअलवरमंदिरों में बढ़ती घटनाओं को लेकर पुजारी महासंघ की सर्व समाज के...

    मंदिरों में बढ़ती घटनाओं को लेकर पुजारी महासंघ की सर्व समाज के साथ बैठक

    पुजारी महासंघ 12 को  निकलेगा जन आक्रोश रैली

    मिशनसच न्यूज, अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर की बैठक आज मंगलवार को भर्तृहरि धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधि संगठनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पंडित विवेकानंद शर्मा ने की।

    पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि हाल ही में शहर के विभिन्न मंदिरों में चोरी, मंदिर भूमि पर कब्जा, असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी तथा भगवान की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं के विरोध में सर्व हिन्दू समाज की ओर से बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे भवानी तोप से मिनी सचिवालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली में घंटे-घड़ियाल बजाकर प्रशासन को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा और जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    बैठक में जिला ब्राह्मण सभा, अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा, विप्र सेना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राजस्थान ब्राह्मण सभा, धर्म जागरण, सेवा भारती, गायत्री परिवार सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    बैठक में जिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विशम्बर दयाल वशिष्ठ, विजेंद्र , पंडित विवेकानंद शर्मा, आचार्य राजेंद्र शर्मा, महेश चंद शर्मा, मोनू पंडित, राजकुमार शर्मा, कंचन शर्मा, रघुवीर स्वामी, गजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, अतुल नाथ योगी, डा. सतीश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, योगानंद शर्मा, रमाकांत शर्मा और अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here