More
    Homeराजस्थानजयपुरमदरसा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर ‘जोश 2K26’ खेल महोत्सव का...

    मदरसा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर ‘जोश 2K26’ खेल महोत्सव का आयोजन

    खेल भावना के संदेश के साथ ‘जोश 2K26’ में 300 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय जयपुर की ओर से चौगान स्टेडियम में द्वितीय जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव जोश 2K26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मदरसा एवं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें मुख्यधारा की गतिविधियों से जोड़ना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, ध्वजारोहण एवं खेलों के महत्व पर संबोधन के साथ किया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने बताया कि मदरसा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभाग द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी पहचान बना सकें।

    कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह, राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, कैप्टन मिर्जा बेग सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    खेल महोत्सव में जयपुर जिले के विभिन्न मदरसों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं एवं मदरसा शिक्षा अनुदेशकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, रस्सा कस्सी, शतरंज के साथ 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान भोजन व्यवस्था सामाजिक संगठन जनता सेवा संघ की ओर से की गई। खेल महोत्सव का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन घोषणा के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here