भरतपुर सांसद संजना जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस ने मनरेगा को लेकर तेज किया जनसंपर्क
मिशनसच न्यूज, कठूमर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भरतपुर सांसद संजना जाटव के नेतृत्व में तथा कठूमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजवीर चौधरी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत विभिन्न ग्राम मंडलों में बैठकें आयोजित की गईं।
अभियान के अंतर्गत इसरोता, कांकरोली, पहाड़ी, इंद्रावली, नूरपुर, टीटपुरी, सीताहेड़ा एवं बिजला मंडलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा योजना को मजबूत करने, ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करने एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर जनजागरूकता बैठकें की गईं।
बैठकों में प्रदेश महिला ओबीसी सचिव नीमा चौधरी, जयप्रकाश, मंडल अध्यक्ष तेजसिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव, भोलूराम, सतवीर नूरपुर, सेठी गुर्जर, कुलदीप चौधरी, जितेंद्र मानखेड़ा, रामवीर सीताहेड़ा, बच्चूजी इंद्रावली, सरदार मीणा, पिंटू मीणा सीताहेड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब एवं ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा है और इसके बजट में कटौती या काम के दिनों में कमी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


