More
    Homeराजस्थानअलवरमहंगाई का डबल झटका, अलवर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    महंगाई का डबल झटका, अलवर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    महंगाई के बीच पेट्रोल 109.56 और डीजल 94.70 रुपए प्रति लीटर पहुंचा, आमजन के बजट पर बढ़ा दबाव

    अलवर। जिले में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महंगाई होने से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। देशभर में ईंधन दरों में हुए बदलाव के बाद अलवर में पेट्रोल 86 पैसे महंगा होकर 109 रुपए 56 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94 रुपए 70 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

    लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों, नौकरीपेशा लोगों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए वाहनों पर निर्भर नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़े दामों ने घरेलू बजट पर सीधा असर डाला है।

    गौरतलब है कि इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। अब दोबारा हुई बढ़ोतरी से वाहन चालकों और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

    स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब निजी वाहन चलाना महंगा होता जा रहा है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए ईंधन खर्च बड़ा आर्थिक बोझ बनता जा रहा है।

    आमजन का मानना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर केवल वाहन खर्च तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखाई देगा। परिवहन लागत बढ़ने से फल, सब्जियां, किराना, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

    व्यापारियों और उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन कीमतों में इजाफा आम आदमी की कमर तोड़ रहा है। खासकर मजदूर वर्ग और सीमित आय वाले परिवारों के लिए घरेलू खर्च संभालना कठिन होता जा रहा है।

    लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आमजन को राहत देने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि ईंधन दरों में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो इसका सीधा असर बाजार और घरेलू अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।

    महंगाई के लगातार बढ़ते दबाव के बीच पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों ने अलवर सहित पूरे प्रदेश में आम लोगों की आर्थिक चिंता और बढ़ा दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here