महाराणा प्रताप जयंती पर अलवर में निकलेगी विशाल केसरिया रैली, गांव-गांव जाकर दिया निमंत्रण
खैरथल। 9 मई 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अलवर में आयोजित होने वाली विशाल केसरिया रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में करणी सेना के पदाधिकारियों ने खैरथल जिले के विभिन्न गांवों में पोस्टर विमोचन कर लोगों को रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सिंह तंवर, जिला प्रवक्ता विक्रम सिंह चौहान, खैरथल जिला प्रभारी राजकुमार सिंह पद्माड़ा और जिला अध्यक्ष नीरज सिंह तंवर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान खैरथल, हासपुर, लिसाना, किशनगढ़ बास, नांगल सालिया, ठेठर, वासना, सिहाली कला, तिगांवा, पद्माडा कला और पुर सहित कई गांवों में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
नेताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित यह केसरिया रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।


