More
    Homeराजस्थानअलवरमहावर वैश्य नवयुवक समिति किशनगढ़ बास के चुनाव निर्विरोध संपन्न

    महावर वैश्य नवयुवक समिति किशनगढ़ बास के चुनाव निर्विरोध संपन्न

    सुनील कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, चुनाव निर्विरोध संपन्न

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। महावर वैश्य नवयुवक समिति किशनगढ़ बास के चुनाव समिति अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता एवं दयाराम कुचलिया के सानिध्य में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से सुनील कुमार गुप्ता (बंबोरा वाले) को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    नई कार्यकारिणी की घोषणा

    चुनाव उपरांत समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अमित गुप्ता (करवड वाले) एवं लोकेश गुप्ता (खानपुर वाले) को उपाध्यक्ष,मदन गुप्ता (बरहेड़ा वाले) को सचिव,लोकेश कुचलिया को कोषाध्यक्ष तथा लोकेश गुप्ता (बंबोरा वाले) को संगठन एवं प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

    संरक्षकों की नियुक्ति

    समिति के विधिवत संचालन एवं मार्गदर्शन हेतु विनोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता (खानपुर वाले), महेश गुप्ता (बास वाले), सुभाष गुप्ता एवं मुकेश गोयल को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया।

    समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति

    चुनाव कार्यक्रम के दौरान मुकेश गुप्ता (पम्प वाले), मांगीलाल गुप्ता, रिंकेश गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, रामावतार गुप्ता, हरचंदलाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय कार्य करने की अपेक्षा जताई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here