More
    Homeराजस्थानअलवरमहाशिवरात्रि पर किशनगढ़ बास में भक्ति का उल्लास, शिव मंदिरों में उमड़ी...

    महाशिवरात्रि पर किशनगढ़ बास में भक्ति का उल्लास, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

    अहमदबास मोहल्ले के शिव मंदिर से निकली भव्य झांकी, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा हर-हर महादेव

    किशनगढ़ बास। नगर पालिका क्षेत्र के अहमदबास मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भोले शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस अवसर पर शिव सेवा समिति के तत्वावधान में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से गुजरती हुई पुनः मंदिर पहुंची। झांकी में भोले शंकर का सजीव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकी के साथ चलते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

    शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, गाजर, बेर और सींगाड़े अर्पित किए। गाजर और सिंहाड़े से बने हलवे का भोग लगाया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं।

    बीती रात्रि विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने देर रात तक भगवान शिव का गुणगान किया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे नगर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here