करीब 40 स्टॉल पर सजे विविध उत्पाद, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय आयोजन
जयपुर। महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेरा काम मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह की ओर से 12 अक्टूबर को आदिनाथ भवन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन राजेन्द्र कुमार जैन गोदिया परिवार ने किया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
प्रदर्शनी की संयोजक प्रमिला शाह ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी 12 और 13 अक्टूबर को रात 8 बजे तक चलेगी। इसमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तथा विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
40 स्टॉल पर प्रदर्शित किए गए उत्पाद
प्रदर्शनी में लगभग 40 स्टॉल लगाए गए, जहां विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। यहां पहुंचे समाजजनों ने उत्पादों को देखा, आयोजकों की पहल की सराहना की और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी भी की।
कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, मंत्री राजेश वोहरा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता विमल कुमार जैन और श्रेष्ठी आलोक शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।
स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने का प्रयास
‘मेरा काम मेरी पहचान’ प्रदर्शनी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर उपलब्ध करा रही है। ऐसे आयोजनों से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनके कार्य को पहचान दिलाने में भी मदद मिलती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


