More
    Homeराजस्थानअलवरमहिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो में...

    महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो में शुरू हुआ निशुल्क प्रशिक्षण

    हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं का होगा सम्मान

    अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से अलवर के स्कीम नंबर-1 स्थित प्लॉट नंबर-234 में संचालित नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो एवं आर्ट गैलरी में महिलाओं के लिए निशुल्क हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

    फाउंडेशन के संरक्षक दौलतराम हजरती और मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को शगुन थाली, पूजा एवं करवा चौथ थाली, रिंग प्लेटर, गिफ्ट पैकिंग, गिफ्ट हैम्पर पैकिंग, फैब्रिक बैंगल्स तथा विभिन्न त्योहारों और विवाह समारोहों से संबंधित आकर्षक उत्पाद बनाना सिखाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

    संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की भी योजना बनाई गई है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके लिए उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।

    संस्था की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में गारमेंट्स और मेकअप स्टूडियो की शुरुआत भी की जाएगी। इसके साथ ही रिवाज रिसोर्ट में आयोजित होने वाले तीज मेले में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान पिछले तीन वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं, महिला संगठनों और किट्टी समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक संगठन अपनी जानकारी नेक कमाई फाउंडेशन को उपलब्ध करा सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here