More
    Homeराजस्थानजयपुरमहिला समूह का वार्षिक लहरिया उत्सव उल्लास के साथ सम्पन्न

    महिला समूह का वार्षिक लहरिया उत्सव उल्लास के साथ सम्पन्न

    गायत्री नगर जैन मंदिर में लहरिया उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नई महिलाओं से जुड़ने का किया आह्वान

    जयपुर। मुनिसंघ वैय्यावृत्ति महिला समूह की ओर से मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को गायत्री नगर जैन मंदिर परिसर में वार्षिक लहरिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया। इसके पश्चात अतिथियों अनीता बड़जात्या, सुशीला काला, कमला बिलाला, हेमलता जैन, मैना देवी सोगानी, अंजू जैन, अमिता जैन, संगीता जैन, सुनीला झांझरी, लीला सोगानी, चन्द्रकान्ता जैन, निशा जैन, संगीता अजमेरा तथा नेहा कटारिया ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    महिला समूह की संयोजिकाओं ने सभी अतिथियों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

    कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुतियों, वर्तमान सामाजिक विषय पर आधारित शिक्षाप्रद नाटक, हास्य नाटिका, हाऊजी तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने उपस्थित महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय महिलाओं ने लहरिया से जुड़े लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया, जिसकी सभी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।

    मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने महिला समूह की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं से समूह की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से मानव सेवा, गुरुओं की सेवा, जीवदया तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर प्रत्येक महिला अपने पुण्य में निरंतर वृद्धि कर सकती है। इस अवसर पर समूह से जुड़ी नई महिलाओं को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों का संकल्प भी दिलाया गया।

    कार्यक्रम के अंत में संयोजिका लता सोगानी एवं संगीता छाबड़ा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here