More
    Homeराजस्थानखैरथलमातोर रोड पर हादसों के बाद स्पीड ब्रेकर की मांग

    मातोर रोड पर हादसों के बाद स्पीड ब्रेकर की मांग

    पेट्रोल पंप और कृष्ण वाटिका के पास तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे हादसे, स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर नगर परिषद को सौंपा पत्र

    खैरथल। शहर के मातोर रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापार समिति खैरथल मंडी के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता ने नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है।

    पत्र में बताया गया है कि मातोर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप और कृष्ण वाटिका के पास स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं। इसके चलते इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लगभग हर माह एक-दो बड़े हादसे सामने आ जाते हैं।

    उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र आवासीय इलाके के नजदीक है, जिससे यहां स्थानीय लोगों और राहगीरों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

    सर्वेश कुमार गुप्ता ने नगर परिषद से जनहित और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here