मालाखेड़ा के हल्दीना राजावत नंगली में खेत पर हादसा, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना राजावत नंगली गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए एक युवक की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक कृष्ण कुमार अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान उसने गलती से कीटनाशक पदार्थ को पानी समझकर पी लिया। कीटनाशक पीते ही युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


