धोलागढ़ में समाज उत्थान को बढ़ावा, मीणा धर्मशाला निर्माण का होगा शुभारंभ
कठूमर। जनजाति मीणा विकास समिति खेरली-कठूमर की बैठक शनिवार को धोलागढ़ स्थित मीणा धर्मशाला में समिति अध्यक्ष डॉ. आर.पी. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज हित, शिक्षा और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
समिति के मंत्री धर्म सिंह मीणा एवं पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा ने बताया कि मीणा धर्मशाला धोलागढ़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ आगामी 31 मई 2026, रविवार को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनके करकमलों से धर्मशाला का शिलान्यास कराया जाएगा।
बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान मीणा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा यूपीएससी एवं आरपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। चयनित प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समाज में सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्हैया दंगल आयोजित कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति की अगली बैठक 17 मई 2026 को भनोखर में आयोजित होगी।
बैठक में पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, प्रेम प्रकाश मीणा, उमेदी लाल मीणा, हरिकिशन मीणा, नंदकिशोर मीणा, महावीर मीणा, डॉ. सुरेशचंद मीणा, कमल सिंह मीणा, जगदीश मीणा, राकेश मीणा, स्वरूप मीणा, भरतलाल मीणा, मोतीलाल मीणा, रामपाल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामेश्वर मीणा, घनश्याम मीणा, उदल सिंह मीणा, बृजभूषण मीणा और बलराम मीणा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


