More
    Homeराजस्थानखैरथलमोक्ष धाम का बदलेगा स्वरूप, जसाई में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्य का...

    मोक्ष धाम का बदलेगा स्वरूप, जसाई में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्य का शुभारंभ

    बरसात में कीचड़ से मिलेगी राहत, सरपंच वीरेन्द्र पंडित बोले— मोक्ष धाम को बनाया जाएगा आदर्श स्थल

    सोडावास। ग्राम पंचायत जसाई ने जनहित एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गांव के मोक्ष धाम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मोक्ष धाम में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्य का शुभारंभ सरपंच वीरेन्द्र पंडित ने फीता काटकर किया। इस कार्य के पूरा होने के बाद अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को बरसात के मौसम में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

    सरपंच वीरेन्द्र पंडित ने कहा कि मोक्ष धाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की अंतिम यात्रा से जुड़ा सम्मान का प्रतीक है। लंबे समय से बरसात के दौरान यहां कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए पंचायत ने इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का निर्णय लिया, जिससे अब मोक्ष धाम तक साफ, सुरक्षित और सम्मानजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

    उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य केवल शुरुआत है। दूसरे चरण में मोक्ष धाम में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) तथा बैठने की समुचित व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, ताकि यह स्थल पूरी तरह सुविधायुक्त और आदर्श मोक्ष धाम के रूप में स्थापित हो सके।

    इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गांव के सम्मान और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। ग्रामीणों ने कहा कि मोक्ष धाम का सौंदर्यीकरण समाज के प्रति संवेदनशील सोच का परिचायक है। उन्होंने सरपंच वीरेन्द्र पंडित के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक गांव में ऐसे जनप्रतिनिधि हों तो ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम हो सकती है।

    कार्यक्रम में शेरसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, डॉ. फुलसिंह चौधरी, पूर्व सरपंच रामकुमार, राजेन्द्र मास्टर, राजेन्द्र गुप्ता, जगदीश चौधरी, अमरसिंह, विजेन्द्र स्वामी, सुनिल दत्त शर्मा, बिशम्बर शर्मा, अतरसिंह चौधरी, विजय सिंह चौधरी, जयदयाल मास्टर, पवन, देवेन्द्र गांधी, संजय चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, दयानन्द मास्टर, टींकु चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here