More
    Homeराजस्थानअलवरमोबाइल विवाद में खूनी हमला: पति-पत्नी पर लाठी-डंडों और बोतलों से वार,...

    मोबाइल विवाद में खूनी हमला: पति-पत्नी पर लाठी-डंडों और बोतलों से वार, जिला अस्पताल रेफर

    मोबाइल कहासुनी के बाद खूनी हमला: बराड़ा गांव में दंपति गंभीर घायल, पुलिस जांच शुरू

    कठूमर। अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बराड़ा में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा पति-पत्नी पर लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    पीड़ित दंपति के पुत्र भरत लाल ने बताया कि मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही गौरव, सौरव और कोमल सहित करीब आधा दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता देशराज जाटव और मां ललिता को घर के बाहर घेर लिया और लाठी-डंडों व कांच की बोतलों से हमला कर दिया।

    हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here