शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभाओ का सम्मान, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नयाबास में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकगण लग्न एवं मेहनत के साथ बच्चों को रिजल्ट ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इसी का परिणाम है कि यहां की प्रतिभाएं उच्च पदों पर पहुंचकर देश सेवा में अपना योगदान दे रही है
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान
समारोह को संबोधित करते हुए वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का फोकस
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षकगण भी पूरी मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों को परिणामोन्मुख शिक्षा दे रहे हैं।
ई-लाइब्रेरी से बढ़ेगा शिक्षा स्तर
राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के प्रयासों से अलवर संसदीय क्षेत्र में अब तक करीब 133 ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
विकसित अलवर का लक्ष्य
उन्होंने सभी से अपील की कि अलवर को विकसित, स्वच्छ और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


