More
    Homeराजस्थानअलवरयोग व आयुर्वेद की दुनिया में पहचान, दिनचर्या और खानपान से रह...

    योग व आयुर्वेद की दुनिया में पहचान, दिनचर्या और खानपान से रह सकते हैं स्वस्थ – उपमुख्यमंत्री बैरवा

    उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने किशनगढ़-रेनवाल के गदडी गांव में नोवाल नेचरकेयर वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। बैरवा ने कहा — दिनचर्या, रितुचर्या और सही खानपान अपनाकर जीवनभर स्वस्थ रहा जा सकता है।

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़-रेनवाल ।
    गदडी गांव रविवार को एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बना, जब नोवाल नेचरकेयर वेलनेस सेंटर का उद्घाटन प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु गोविंद सहाय शुक्ला, विधायक विद्याधर सिंह, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवा, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, पवन पुजारी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    सेंटर के संस्थापक रामनिवास नोवाल, संतोष देवी, श्याम नोवाल, विष्णु नोवाल, अंकित नोवाल एवं डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा — “भारतीय संस्कृति में योग और आयुर्वेद की दुनिया में जो पहचान है, वह अनोखी है। यदि व्यक्ति अपनी दिनचर्या, रितुचर्या और खानपान पर ध्यान दे, तो जीवनभर स्वस्थ रह सकता है।”

    उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे फास्ट फूड संस्कृति से दूर रहें और पारंपरिक भोजन पद्धति को अपनाएं। बैरवा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पिज्जा-बर्गर की बजाय दाल, रोटी, सब्जी जैसे पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राव राजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन विष्णु पारीक और प्रभुदयाल कुमावत ने किया।
    सेंटर के फाउंडर रामनिवास नोवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह वेलनेस सेंटर लोगों को आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जीवनशैली सुधारने में मदद करेगा।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुनिता मीणा, शारदा देवी, राजेंद्र सिंह सुरपूरा, गोरीशंकर शर्मा, शुभम नोवाल, भाजपा नेता बाबूलाल यादव, सीताराम बासनीवाल, जयनारायण प्रजापत, राजेश रावत, रामगोपाल गीला, जगदीश दादरवाल, लक्ष्मीनिवास यादव, बजरंग लाल शर्मा, विजय सामोता, रमेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    प्रदेश का पहला लक्जरी नेचरकेयर सेंटर

    कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, सांसद राव राजेंद्र सिंह और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 25 बीघा में फैले वेलनेस सेंटर का अवलोकन किया।
    उन्होंने सेंटर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के उपचार तरीकों की जानकारी ली और इसकी सराहना की।

    अतिथियों ने कहा कि यह राजस्थान का पहला ऐसा लक्जरी नेचरकेयर सेंटर है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक उपचार पद्धति को बढ़ावा देता है।
    दीया कुमारी ने कहा — “नोवाल परिवार की यह पहल समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम है।”

    कार्यक्रम में करीब तीन हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।
    समारोह का वातावरण उत्साह, भक्ति और प्रेरणा से भरपूर था, जिसने आयुर्वेद और योग के महत्व को एक बार फिर समाज के केंद्र में स्थापित किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here