More
    Homeराजस्थानखैरथलरक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई दुकानों...

    रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई दुकानों से लिए सैंपल

    मिलावट पर खाद्य विभाग की सख्ती: कलाकंद, बर्फी और डोडा बर्फी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे, दुकानदारों को दिए स्वच्छता के निर्देश

    ततारपुर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से विभिन्न मिठाइयों के खाद्य नमूने लिए गए।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

    तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने

    कार्रवाई के दौरान मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद का नमूना लिया गया। इसके अलावा मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा से निर्मित बर्फी का सैंपल लिया गया।

    वहीं मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी का खाद्य नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

    रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा लैब में जांच के लिए भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले परिणामों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे। विभाग का यह अभियान त्योहार के दौरान भी जारी रहने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here