More
    Homeराजस्थानअलवररफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा...

    रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

    कठूमर-भनोखर मार्ग पर मचा वाहन हादसे का कोहराम, अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़

    कठूमर। कठूमर-भनोखर सड़क मार्ग पर खेडामैदा गांव के समीप बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    जानकारी के अनुसार कठूमर निवासी रोहित उर्फ दीपक पुत्र शेरी जांगिड़ (23) और अमन पुत्र बबली जाट (22) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खेडामैदा गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रोहित उर्फ दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

    बरका गांव के पास भी हुआ सड़क हादसा

    इधर भनोखर रोड स्थित बरका गांव के पास भी एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार विनोद पुत्र रामसिंह निवासी साहड़ी (29) और रियांश पुत्र नीरज (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया।

    घटनाओं के बाद अस्पताल में पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here