ट्रेन हादसे के बाद दस्तावेज से हुई पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम
राजगढ़। राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर गंगाबाग स्थित जगन्नाथ मंदिर के पीछे मंगलवार को एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस और पालिका कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।
जुगनू तम्बोली ने बताया कि उन्हें ट्रेन हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक की पहचान जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर बांदीकुई के गढ़ दुब्बी निवासी रामस्वरूप पुत्र भौरेलाल गुर्जर के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


