स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त समाज को लेकर चला जागरूकता अभियान
अलवर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन शहीद स्मारक से प्रताप ऑडिटोरियम तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। दौड़ को उपखण्ड अधिकारी माधव भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इसलिए सभी नागरिकों को इसके उपयोग को कम करने के लिए आगे आना चाहिए।
दौड़ के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और शहर को सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


