More
    HomeBlogराजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने शुरू किया विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान

    राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने शुरू किया विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान

    विकसित राजस्थान के लक्ष्य हेतु 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान, गांव-वार्ड का बनेगा मास्टर प्लान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर गुरुवार को जयपुर से मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला स्तर पर वीसी कक्ष से जिला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान की वेबसाइट को भी गो-लाइव किया। यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान दिवस एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि विकसित गांव ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत की नींव हैं, और यह अभियान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार करेगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों और शहरों के वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

    मास्टर प्लान के तहत तय होगा विकास का रोडमैप
    राज्य सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान @ 2047’ के विजन के तहत राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफोर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के माध्यम से इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

    अभियान के अंतर्गत अल्पकालिक (2030 तक), मध्यकालीन (2035 तक) और दीर्घकालीन (2047 तक) योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही ग्राम पंचायतों एवं वार्डों की डायनेमिक प्रोफाइल तैयार कर उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और विकास की प्राथमिकताओं का निर्धारण किया जाएगा।

    जिला स्तर पर आयोजित वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती बीना महावर, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश डागुर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रविंद्र, उपखंड अधिकारी अलवर माधव भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न उपखंडों से अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here