More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में अवैध मदिरा पर कार्रवाई तेज, हजारों लीटर वॉश नष्ट

    राजस्थान में अवैध मदिरा पर कार्रवाई तेज, हजारों लीटर वॉश नष्ट

    अवैध मदिरा पर प्रदेशभर में कार्रवाई अभियान, 73 अभियोग दर्ज और 12 आरोपी गिरफ्तार

    जयपुर। राजस्थान में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष निरोधात्मक कार्रवाई अभियान तेज कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सघन कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर अवैध शराब और वॉश नष्ट किया जा रहा है।

    अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई है
    अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई है

    आंकड़ों के अनुसार, 3 मई 2026 तक प्रदेश में कुल 22,410 लीटर वॉश नष्ट किया गया है। इस दौरान 73 अभियोग दर्ज किए गए हैं और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 108.58 लीटर देशी मदिरा, 355.98 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 98.15 लीटर बीयर और 370 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई है। साथ ही एक चारपहिया और एक दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

    विभिन्न जिलों में कार्रवाई अभियान, लगातार दबिश जारी

    जालोर जिले में बड़गांव-बापला रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 38 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई। भीलवाड़ा में दो अभियोग दर्ज किए गए। श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र में 400 लीटर वॉश और भट्टियां नष्ट की गईं, वहीं सूरतगढ़ क्षेत्र में भी अवैध शराब बरामद की गई।

    हनुमानगढ़ के मक्कासर और अमरपुरा में दबिश देकर 2400 लीटर वॉश और 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। अलवर जिले के रामगढ़ और राजगढ़ क्षेत्रों में करीब 2000 लीटर वॉश नष्ट किया गया।

    अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई अभियान, अवैध नेटवर्क पर प्रहार

    भरतपुर, बांसवाड़ा, कुशलगढ़, पाली और मेड़ता सिटी सहित कई जिलों में आबकारी टीमों ने लगातार दबिश देकर अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की। कई स्थानों पर हथकड़ शराब, बीयर और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

    जीरो टोलरेंस नीति, कार्रवाई अभियान रहेगा जारी

    आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में नाकाबंदी, सघन गश्त और लगातार दबिश देकर इस अभियान को और तेज किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here