नई नियुक्तियां सौंपी गईं, कांग्रेस प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका की अपेक्षा
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गोयल की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की गई।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश महासचिव पद पर कांताराम सिंघल (नागौर) और विनोद कुमार अग्रवाल (खैरथल-तिजारा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला अध्यक्ष पद पर प्रेमलाल वैष्णव (नागौर) और हेमन्त मेला (पाली) को नियुक्त किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को गति मिलेगी।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


