More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में सरकार नहीं, अराजकता का राज; बांदीकुई में हुई मॉब लिंचिंग...

    राजस्थान में सरकार नहीं, अराजकता का राज; बांदीकुई में हुई मॉब लिंचिंग घटना भाजपा सरकार के माथे पर कलंक: टीकाराम जूली

    बांदीकुई घटना को बताया मानवता पर कलंक, जंगलराज और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार को चेताया 

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बांदीकुई में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून का राज समाप्त हो चुका है और प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

    टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा
    टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा

    टीकाराम जूली ने बयान जारी करते हुए कहा कि बांदीकुई में हुई घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश मीणा को चोर समझकर भीड़ ने करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जबकि उनकी मां लगातार बेटे की जान की गुहार लगाती रही। इसके बावजूद न भीड़ का दिल पसीजा और न ही प्रशासन समय पर सक्रिय हुआ।

    उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर मौके पर पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। जूली ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है और यही कारण है कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजस्थान में अब सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और गुंडा तत्व हावी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार कुंभकर्णी नींद में सो जाती है, तब प्रदेश में अराजकता सिर उठाने लगती है। आज पूरा राजस्थान जंगलराज की गिरफ्त में है, जहां आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

    मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर अपनी वाहवाही करवाने के बजाय जमीन पर कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे सुशासन नहीं बल्कि खुला जंगलराज कहा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि केवल विज्ञापनों और बयानों से प्रदेश की वास्तविक स्थिति नहीं बदलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here