राज्यपाल बागड़े की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर दी दीर्घायु की कामना
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल बागड़े ने अपने संदेश में उपराष्ट्रपति के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सार्वजनिक जीवन अनुभव और नेतृत्व देश के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उपराष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

