More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाराज्यपाल बागड़े ने पर्यावरणविद जाजू को ‘समाज गौरव’ उपाधि से किया अलंकृत

    राज्यपाल बागड़े ने पर्यावरणविद जाजू को ‘समाज गौरव’ उपाधि से किया अलंकृत

    पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए दिया सम्मान 

    मिशनसच न्यूज, जोधपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन “माहेश्वरी महाकुंभ” के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू को ‘समाज गौरव’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।

    यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा हरित आवरण विस्तार के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक, निष्ठावान और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके प्रयासों से न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बल मिला है, बल्कि भावी पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी सुदृढ़ हुई है।

    जोधपुर में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा भारत सरकार के विधि आयोग के अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष संदीप काबरा सहित देश-विदेश से आए समाज के प्रमुख प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि इस सम्मान के लिए गठित चयन समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं न्यायपालिका से जुड़े न्यायमूर्ति सदस्य शामिल थे, जिन्होंने सर्वसम्मति से बाबूलाल जाजू के नाम का चयन किया। समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यों को समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here