पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
किशनगढ़ बास। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री संजय शर्मा के 57वें जन्मदिन के अवसर पर बम्बोरा घाटा वन चौकी, किशनगढ़ बास में 57 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री रविन्द्र पटेल ने किया।
इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जन्मदिन को सेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।
रविन्द्र पटेल ने कहा कि राज्य मंत्री संजय शर्मा सदैव पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे हैं और प्रदेश में हरित अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके जन्मदिन पर 57 पौधे लगाकर समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया है। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनोज व्यास सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे विकसित होकर क्षेत्र को हराभरा बनाने में सहायक सिद्ध हों।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने राज्य मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


