More
    Homeराजस्थानजयपुरराज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण पर अहम बैठक

    राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण पर अहम बैठक

    जयपुर में राज्य वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप पर समिति की दूसरी बैठक

    जयपुर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए लाए जा रहे प्रस्तावित “वृक्ष संरक्षण अधिनियम” के प्रारूप को अंतिम रूप देने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    यह बैठक संसदीय कार्य एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समिति की द्वितीय बैठक थी, जिसमें अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और संरक्षण उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण, अवैध कटाई पर रोक लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सख्त कानूनी प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया।

    मंत्रीगणों ने कहा कि खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की पारिस्थितिकी और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि मरुस्थलीय क्षेत्रों में कृषि और पशुपालन के लिए भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है।

    बैठक में समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए कि प्रस्तावित अधिनियम में ऐसे प्रावधान शामिल किए जाएं जिससे खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई पर प्रभावी नियंत्रण हो सके और इसके संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़े।

    सरकार का उद्देश्य है कि इस अधिनियम के माध्यम से राज्य वृक्ष खेजड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here