More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन से जागी नई चेतना

    रामगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन से जागी नई चेतना

    सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर सैकड़ों श्रद्धालु जुटे, ब्रह्म मुनी महाराज ने सनातन संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश, कलश यात्रा के साथ दिखी सामाजिक एकता की ताकत

    मिशनसच न्यूज, रामगढ़। हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में सनातनी संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन लाल कोठी रेलवे फाटक पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सम्मेलन से पूर्व भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा रघुनाथ मंदिर किला से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, तहसील मंच सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई लाल कोठी रेलवे फाटक पर पहुंची। यात्रा के दौरान कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।

    सम्मेलन के मुख्य अतिथि महंत ब्रह्म मुनी महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज को अपनी संस्कृति और धर्म की महत्ता पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और महान धर्म है, जिसकी रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अनेक महापुरुषों ने अपना तन, मन और धन न्योछावर किया है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों में हिंदू सांस्कृतिक एवं सनातनीय संस्कारों का समावेश करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहें।

    उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है और हिंदू समाज की मजबूती ही भारत की शक्ति है। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने उनके विचारों का स्वागत करते हुए धर्म और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर मास्टर मांगेराम, भाजपा नेता लाखन शर्मा, एडवोकेट दिनेश शर्मा बंटी, राजकुमार यादव, नवल किशोर शर्मा, सूर्य स्वरूप शर्मा, शमशेर यादव, नवीन यादव, गजेंद्र शर्मा, संतोष चौधरी, निखिल शर्मा, धीरज राणावत, रघुवीर सोनी, रमेश चंद, रामावतार शर्मा, रवि वर्मा, प्रभु वर्मा सहित हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here