कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की सजी आकर्षक झांकी, भजनों और बधाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल
अलवर। जोहड़ा पटेल नगर स्थित वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्म तथा राम-जानकी विवाह का प्रसंग श्रद्धापूर्वक सुना। कथा व्यास रामानंद जी महाराज ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान के जन्म और विवाह की महिमा का वर्णन किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग भी सुनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आकर्षक संजीव झांकी सजाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने बधाइयां गाईं और पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से भर गया।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। महिलाओं की ओर से महिला मंडली की अध्यक्ष चंद्रा शर्मा के नेतृत्व में मंडली की सदस्यों ने सत्संग एवं धार्मिक आयोजन में सहयोग किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


