More
    Homeराजस्थानअलवररीवा हादसे पर अलवर में जैन समाज का प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति...

    रीवा हादसे पर अलवर में जैन समाज का प्रदर्शन, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग

    रीवा हादसे को लेकर अलवर में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर संत सुरक्षा नीति लागू करने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की

    अलवर। सकल  जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार को रीवा हादसे के विरोध में विशाल मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस स्कीम नंबर-8 स्थित आदिनाथ जैन संस्था से शुरू होकर मिनी सचिवालय पहुंचा, जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

    जैन समाज ने रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।

    समाज के अध्यक्ष अशोक अगोनीज ने कहा कि घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराई जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

    ज्ञापन में घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई, ताकि जांच प्रभावित न हो।

    जैन समाज ने भविष्य में देशभर में भ्रमण करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की भी मांग उठाई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान साधु-संतों को प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

    मौन जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और वरिष्ठजन शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here