More
    Homeराजस्थानअलवररुतबे की नेम प्लेट पर पुलिस का प्रहार

    रुतबे की नेम प्लेट पर पुलिस का प्रहार

    विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने नेम प्लेट पर सरपंच-पार्षद लिखे वाहनों पर की कार्रवाई

    अलवर। जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वाहनों पर अवैध रूप से “सरपंच”, “पार्षद”, “ऑन ड्यूटी” तथा अन्य पदनाम लिखकर रौब जमाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे कई वाहनों को चिन्हित कर चालान किए हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी है।

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर अनधिकृत तरीके से पदनाम, पहचान संबंधी बोर्ड अथवा भ्रामक नेम प्लेट लगाना नियमों के विरुद्ध है। कई लोग अपने वाहनों पर ऐसे बोर्ड लगाकर आमजन पर प्रभाव जमाने या यातायात नियमों से बचने का प्रयास करते हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर सभी नागरिक समान हैं और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता। इसी उद्देश्य से 1 जून से 30 जून तक विशेष यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है।

    अभियान के दौरान अवैध नेम प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

    ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों से अवैध बोर्ड और नेम प्लेट हटाकर यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

    पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर किसी व्यक्ति का रुतबा नहीं, बल्कि कानून का राज चलेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here