शिव सेवा समिति ने नगर पालिका से लगाई गुहार, कंटीली झाड़ियों से घिरे पेड़-पौधों की सफाई कराने की मांग
लक्ष्मणगढ़। वार्ड संख्या-1 स्थित पंचमुखी मोहल्ला में मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं पेड़-पौधों के संरक्षण को लेकर शिव सेवा समिति ने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि खसरा संख्या 848 स्थित मंदिर परिसर की खाली भूमि पर पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा पेड़-पौधे लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में वहां उगी कंटीली झाड़ियों ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया है। इससे पौधों का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि भारत गारंटी रोजगार मिशन के तहत मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक पार्क क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कंटीली झाड़ियों को हटाया जाए, ताकि लगाए गए पेड़-पौधों का संरक्षण हो सके और परिसर स्वच्छ एवं हरित बन सके।
समिति का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं होने पर पौधों के नष्ट होने की आशंका है। इसलिए नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, प्रकाशचंद प्रजापत, सतीश बसवाल, खेमचंद बैरवा, दीपचंद सैनी, सुरेशचंद गुप्ता, त्रिलोक मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

