More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में श्री शनि देव महाराज का विशाल भंडारा आयोजित

    लक्ष्मणगढ़ में श्री शनि देव महाराज का विशाल भंडारा आयोजित

    स्थापना दिवस पर लक्ष्मणगढ़ के मंदिर में छठे विशाल भंडारे के साथ हवन-पूजन और महाप्रसादी का आयोजन

    लक्ष्मणगढ़। कस्बे के जालूकी रोड स्थित खंडेलवाल स्कूल के सामने बिजलीघर परिसर में स्थापित श्री शनि देव महाराज मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को छठे विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

    सनातन परिवार के सदस्य ईश्वर नकड़ा ने बताया कि धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 10 जुलाई को भगवान श्री शनि देव के विशेष तेलाभिषेक स्नान से हुई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालु लगातार शामिल रहे।

    शनिवार सुबह निर्धारित समय पर अखंड श्री रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके पश्चात विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर 11 बजे से महाप्रसादी भंडारा प्रारंभ हुआ, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहा।

    कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री शनि देव का तेलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    आयोजकों ने बताया कि मंदिर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here