More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ सीएचसी की जर्जर छत पर सियासत तेज

    लक्ष्मणगढ़ सीएचसी की जर्जर छत पर सियासत तेज

    सीएचसी में मलबा गिरने पर सियासत गरम, NSUI ने भाजपा सरकार को घेरा; विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगी वैकल्पिक व्यवस्था

    लक्ष्मणगढ़। मालाखेड़ा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की जर्जर छत से मलबा गिरने की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विनोद जाटव ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस अस्पताल में लोग जीवन बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा खतरे में है।

    उन्होंने कहा कि एक्स-रे कक्ष और लेबर रूम की छत से मलबा गिरना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। यदि यह मलबा किसी मरीज, गर्भवती महिला, नवजात शिशु, चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बजाय केवल प्रचार पर ध्यान दे रही है।

    अस्पतालों की स्थिति पर उठाए सवाल

    विनोद जाटव ने कहा कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पताल जर्जर हालत में हैं, लेकिन समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। उनका कहना है कि जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद करती है, जबकि कई स्थानों पर अस्पतालों की छतें और भवन ही असुरक्षित बने हुए हैं। उन्होंने इसे पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता बताया।

    विधायक ने पहले भी लिखा था पत्र

    जाटव ने दावा किया कि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा ने 28 मई को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर सीएचसी भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भवन पहले से असुरक्षित था तो समय रहते उसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई।

    सरकार से रखी ये प्रमुख मांगें

    एनएसयूआई ने सरकार से मांग की है कि लक्ष्मणगढ़ सीएचसी के लिए तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जाए, प्रदेशभर के जर्जर सरकारी अस्पतालों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए तथा मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    विधायक ने फिर लिखा पत्र

    इधर, विधायक मांगेलाल मीणा ने भी स्वास्थ्य मंत्री, जिला कलक्टर एवं सीएमएचओ अलवर को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक सीएचसी भवन की मरम्मत और नवीनीकरण नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन से संचालित की जाएं ताकि मरीजों को सुरक्षित वातावरण में उपचार मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here