More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मी मैरिज गार्डन में पांचवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

    लक्ष्मी मैरिज गार्डन में पांचवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

    वैश्य समाज द्वारा दो फरवरी को रक्तदान को लेकर तैयारियां तेज

    मिशनसच न्यूज कठूमर। कस्बे के लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वैश्य समाज कठूमर की ओर से एसएमएस अस्पताल जयपुर एवं जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर के सहयोग से पांचवां विशाल रक्तदान शिविर आगामी दो फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

    वैश्य समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल एवं शिविर प्रभारी अनिल कूलवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाज अध्यक्ष लोकेश जैन के सानिध्य एवं युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। शिविर को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं।

    शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल, पारस जैन, लोकेश पंसारी, मनोज आमेरिया, शैलू अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल, रविन्द्र खंडेलवाल, रवि जैन टिटपुरी, ग्रीस बंसल सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

    लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित होने वाले इस शिविर में रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लगातार पांचवीं बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

    वैश्य समाज की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में संपर्क कर युवाओं को रक्तदान के महत्व एवं लाभों की जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है। वहीं महिला अध्यक्ष बीना बंसल एवं उनकी टीम द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान करने वाली महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है, जिससे महिला सहभागिता भी सुनिश्चित हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here